जिसके भी मुंह से श्री राम निकलता है, कांग्रेसी सोचते हैं यह मोदी का आदमी है- विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल : कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का सृजन हो रहा है या नेताओं का विसर्जन हो रहा है यह तो वही जानें हमको उससे क्या लेना देना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा जैसी कांग्रेस चल रही है। हम तो शुभकामनाएं देंगे कि अच्छे खासे आराम कर रहे हैं, धूप देख नहीं रहे कितनी हो रही है, ऐसी धूप में जाकर करेंगे क्या? ढूंढेंगे किसको आदमी बचा हो तो ढूढेंगे न, जब लोग ही नहीं बचे तो ढूंढेंगे क्या?

पेड़ ही एक है और अब जब एक ही पेड़ है, उसके नीचे बैठकर जो चाहे निर्णय ले लो, आदमी हो तो आदमी ढूंढोगे, जब आदमी बचे ही नहीं तो ढूंढोगे क्या? जो बचे हैं उनको आपने शंका के दायरे में डाल दिया, उनको सबको फूल छाप बना दिया और जो फूल छाप बन गए उनके बारे में कैसे निर्णय लेंगे ? अब तो ऐसी स्थिति है कि जो कांग्रेस का टिकट लेता है वह भी फूल छाप निकल जाता है, जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है वह भी फूल छाप निकल जाता है। अब कुल मिलाकर स्थिति ऐसी हो गई है, बीजेपी का ऐसा फोबिया सवार हो गया है कि हर कांग्रेसी एक दूसरे पर शंका कर रहा है कि ऐसा तो नहीं कि यह बीजेपी का आदमी हो, यह मोदी का आदमी हो। जिसके भी मुंह से जय श्री राम निकला वह बस कांग्रेस की शंका के दायरे में आया। इसलिए उनका सृजन और विसर्जन दोनों एक साथ चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मंडला में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए बदमाश     |     फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल CM साय, कहा- सबकी भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा     |     कटनी में पुल के नीचे मिला किसान का शव,भाई ने जताई हत्या की आशंका     |     शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत     |     Air India प्लेन क्रैश : अहमदाबाद विमान हादसे पर CM यादव, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने जताया दुख     |     अहमदाबाद विमान हादसा : विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख     |     राज कुशवाह बस एक मोहरा, सोनम का प्यार कोई और… राजा रघुवंशी केस में अब नए किरदार की एंट्री     |     18 साल छोटे लड़के से शादी करना चाहती थी 2 बच्चों की मां, 1 साल तक किया इतना परेशान… तंग आकर नाबालिग ने सिखाया ऐसा सबक     |     सोनम से ये 25 सवाल पूछेगी SIT, फिर पूरी तरह सुलझ जाएगा राजा रघुवंशी हत्याकांड, होगा दूध का दूध और पानी का पानी     |     ‘टॉर्चर से थक चुकी हूं, गिल्ट फील कर रही, राजा से मैं…’, जेठ ने बताया, सोनम रघुवंशी ने किसे भेजा था ये मैसेज     |