मक्सी पुलिस ने 04 आरोपीयों के कब्जे से लाखों का माल ओएफसी केबल, मोटर सायकल, एलसीडी, रेडियो व स्पीकर आदी किया बरामद

मक्सी पुलिस ने 04 आरोपीयों के कब्जे से लाखों का माल ओएफसी केबल, मोटर सायकल, एलसीडी, रेडियो व स्पीकर आदी बरामद किया है टीआई भीमसिंह पेस्टल5ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल एवं प्रभारी एसडीओपी श्री त्रिलोकचन्द सिंह पंवार के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल को टीम का गठन किये जाने के निर्देश दियें जाने पर थाना प्रभारी मक्सी श्री भीमसिंह पटेल द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत कोई अज्ञात व्यक्ति अप क्र. 97/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस में एक LCD किमती 15000/- रुपयें व एक रेडियों किमती 3000/- रुपयें, अप क्र. 171/2025 धारा 303(2) बीएनएस में 4000 मीटर OFC केबल किमती 1,95,000/- रुपयें व अप क्र. 182/2025 धारा 303(2) बीएनएस मोटर सायकल क्रमांक MP 09 QD 3733 किमती 50000 /- रुपये एवं अप क्र. 183/2025 धारा 331(3),305 (A) बीएनएस में स्पीकर व किमती 3000/- व नगदी करीबन 2000 /- रुपये कुल किमती 5000 /- रुपयें व आधार कार्ड आदी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गयें थें। उक्त अपराधों दिनांक 08.06.2025 को मुखवीर सूचना पर टीम द्वारा आरोपी गण 1. अजय पिता कैलाशचन्द्र लोधी उम्र 22 साल नि. नई आबादी मक्सी, 2. कल्ला उर्फ दीनदयाल पिता चोखेलाल लोधी उम्र 19 साल नि.पावा मोहल्ला मक्सी 3. तरुण पिता छोटेलाल लोधी उम्र 20 साल नि. नई आबादी मक्सी 4. अजय पिता कमल लोधी उम्र 20 साल नि. नई आबादी मक्सी को गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से थाना मक्सी उक्त 04 अपराधो में चोरी गई केबल, मोटर सायकल, एलसीडी, रेडियों, स्पीकर सहित कुल 2,68,000/- मश्रुका जप्त किया गया। उक्त आरोपीयो के कब्जे से थाना कोतवाली शाजापुर के अपराध क्रमांक 331/2025 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 41 MX 4594 किमती 60000 /- रुपये की भी बरामद की गई है।

उक्त चारो आरोपी, ठेकेदार संजय पाण्डे के साथ सोलर प्लांट सुरजपुर में सोलर प्लेट के नीचे केबल लगाने का काम करते थें, जिन्हे पता रहता था, कि सोलर प्लांट पर किस प्लेट पर करंट नही है उस प्लेट की केबल काट रखतें थे तथा रात में उसी स्थान पर जाकर कटी केबल चोरी करते थे।

उक्त चारों आरोपीयों से कुल 3,28,000/- (तीन लाख अठ्ठाईस हजार) रुपये का मश्रुका बरामद किया गया। उक्त चारों आरोपीयों से शाजापुर जिला व अन्य जिलों के अपराध के बारें में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, उप निरी. आजादसिंह चौधरी, ASI अभिषेक दीक्षित, HC 592 यादवेन्द्रसिंह, HC 571 धीरेन्द्र, HC 173 हरेन्द्रसिंह, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर, आरक्षक 62 अरूण, आरक्षक 570 राहुल जाट, आर. 154 दिपक यादव व चालक आर. 262 जगदीश की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |