दालबाटी और घी भिजवा दो… मां से फोन पर बोला छात्र और लगा ली फांसी

भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान नितिन विश्वकर्मा (17) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नितिन 12वीं कक्षा में पढ़ता था. मृतक नितिन रायसेन का रहने वाला था. वो भोपाल में पढ़ाई करने आया था. साथ ही नितिन फेब्रिकेशन वर्क करता था. ये पूरा मामला भोपाल के पिपलानी क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक ने बुधवार की सुबह मां से फोन पर बात की थी. उसने मां से कहा था कि आपके हाथ के खाने की याद आ रही है. चाचा के हाथ दालबाटी और घी भिजवा दो. वहीं देर रात जब चाच घर पहुंचे तो भतीजा उनके मृत अवस्था में मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए अभी ये पता नहीं चल पाया की नितिन ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है.छोटा भाई काम और बड़ी बहन परीक्षा देने गई थी

बताया जा रहा है कि मृतक नितिन छोटे भाई निखिल और बड़ी बहन के साथ रहता था. छोटा भाई भोपाल में 10वीं कक्षा की प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है. साथ ही वो फर्नीचर का काम करता है. बड़ी बहन रायसेन के एक कॉलेज से पढ़ रही है. वो भाइयों की देखरेख के लिए भोपाल में रहती है. बुधवार को बहन की परीक्षा थी. वो परीक्षा देकर गांव वाले घर पर ही रुक गई. छोटा भाई काम गया था. इसी दौरान नितिन ने खुदकुशी कर ली.

पुलिस ने कमरे से शव निकाला बाहर

रात को चाचा घर पहुंचे उन्होंने नितिन को आवाजें दी, लेकिन काफी आवाजें देने के बाद भी गेट नहीं खोला गया तो उन्होंने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को फिर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलकर नितिन के शव को बाहर निकाला. पुलिस को नितिन की कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |