शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए आज शाजापुर जिले के रेलवे स्टेशन मक्सी, मक्सी उज्जैन मार्ग, प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज निर्माण, रेल्वे ओवर ब्रिज, आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मक्सी रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दोनों प्लेटफार्म से नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए सर्विस रोड़ के निर्माण की आवश्यकता को लेकर निरीक्षण किया। साथ ही पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, रेलवे अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह, नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया, नगरपषिद मक्सी सीएमओ श्री अशफाक खान, स्टेशन मास्टर श्री मुकेश जैन, सहायक यंत्री रेलवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
#सिंहस्थ_2028
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur