‘बीजेपी को तब कर नहीं हरा सकते जब तक एकजुट नहीं होंगे’ जीतू पटवारी ने कटनी में फूंका जोश

कटनी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कटनी को  माफियाओं की राजधानी बताया है। जीतू मंगलवार को देर शाम कटनी में आयोजित कांग्रेस कार्यकता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल खड़े किए। जीतू पटवारी ने दावा किया की आज के ही दिन पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर साढ़े 3 साल बाद जब हम मिलेंगे, याद रखना तब प्रदेश में भाजपा की नहीं कांग्रेस की सरकार होगी।

जीतू पटवारी आगामी 31 मई को जबलपुर में होने जा रही राहुल गांधी की जय हिंद सभा के सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसियों को आव्हान करने पहुंचे थे। इस दौरान जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा की और मोहन सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिसके बल पर सत्ता में आए मोदी कि वो पांचों गारंटी फेल है। मोहन यादव जैसी निर्लज्ज सरकार शिवराज की भी नहीं रही। मध्यप्रदेश भयावह कर्ज में है और सरकार भयावह अय्याशी में है। सरकार वह सारे आयोजन करती है जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है, माफिया राज सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरह के माफिया ने मोहन सरकार को घेर लिया है।

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के मुद्दे पर जीतू ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरते हुए कहा कि उनके 2 मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की सेना पर बयानबाजी पर मोहन सरकार और मोदी के कान में जूं नहीं रेंगी। इनको सेना और देश से कोई मतलब नहीं है केवल सत्ता से मतलब है और सत्ता के लिए सिंदूर की बात करते हैं। मध्यप्रदेश में हर तरफ माफियाओं का कब्जा है, सब बेलगाम हैं, वहीं कटनी जिले की बात की जाए तो कटनी तो अब माफियाओं की राजधानी बन गई है।

कांग्रेस पार्टी ने देश बनाया देश आजाद कराया। देश की उन्नति कराई, अब देश बचाने की लड़ाई भी कांग्रेस लड़ेगी। हमारी रगों में खून है और लाल खून है और देश भक्ति का खून बहता है। मोदी की रगों में सिंदूर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |