मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, पहिए के नीचे दवा युवक, दर्दनाक मौत

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के जोड़मी और सोनडी गांव के बीच मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ है। मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गया और पलटी खा गया। मृतक का नाम विजेश पिता बंशीलाल गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी फुलपुरा है, मृतक ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था।

जैसे ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा तो वह जान बचाने के लिए नीचे कूदा, लेकिन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिट्टी के ओवरलोड ट्रैक्टर – ट्रॉली पर अंकुश नहीं लग रहा है। इन दिनों मिट्टी से भरे हुए ओवरलोड ट्रैक्टर – ट्रॉली जिलेभर में दौड रहे हैं। तालाबों से मिट्टी निकालकर खेतों में डालने का क्रम जारी है, इन पर अंकुश नहीं होने के कारण हादसे बढ़ रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |