मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?

इंदौर : मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट की अहम बैठक सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर में होने जा रही है, लेकिन जैसे ही मोहन कैबिनेट की पहली तस्वीर सामने आई तो बवाल हो गया।इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल हुए हैं और उनके भगवा दुपट्टे ओढ़ने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, मोहन कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रीगण भगवा दुपट्टा ओढ़े हुए हैं। इस बैठक में स्वंय सीएम मोहन यादव भी भी धोती कुर्ता पहनकर शामिल हुए थे। वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन के गले में भी भगवा दुपट्टा देखा गया, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्यगण कैबिनेट की बैठक में “भगवा” दुपट्टा गले में डालें, कोई आपत्ति नहीं क्योंकि यह मौजूदा दौर में “भाजपाई रौब” का लायसेंस और कुछेक नेताओं की पहचान में शुमार हो गया है। लेकिन “अफ़सोस है कि अब “मप्र के क़ाबिल मुख्यसचिव” महोदय को भी इसी का सहारा लेना पड़ रहा है”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- “मुख्यसचिव जी, आपकी क़ाबिलियत, स्वच्छ छवि और PMO तक पहुंच के कारण आपको सेवानिवृत्ति के पूर्व ही सेवावृद्धि तो बिना इसके भी मिल जायेगी”……फिर यह क्यूं?

बता दें कि इंदौर के राजवाड़ा में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। यह बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति में की गई। पहली बार मंगलवार को राजवाड़ा में कैबिनेट की बैठक हुई। इसके लिए दरबार हॉल को खास तरीके से सजाया गया। इतना ही नहीं सीएम डॉ. मोहन यादव और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं बल्कि पटिए और गद्दे लगाए गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विद्यार्थी बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें- कलेक्टर सुश्री बाफना —- ➡️ प्रदेश एवं जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह     |     SC के आदेश पर गठित हुई SIT… प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह करेंगे मंत्री विजय शाह केस की जांच, जानिए इनके बारे में     |     मध्य प्रदेश में एक जून से लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, 87 फीसदी पूरा हो चुका eKYC का काम     |     घर में बने मंदिर में किया था पाप… एमपी की युवती से दुष्कर्म करने वाला नोएडा का कंपनी संचालक लखनऊ से गिरफ्तार     |     इंदौर के सराफा बाजार पहुंचे सीएम मोहन, मंत्रिमंडल के साथ उठाया चटपटे व्यंजनों का लुत्फ     |     मोहन कैबिनेट की बैठक में CS ने ओढ़ा भगवा, तो गुस्साई कांग्रेस! पूछा- अब अफ़सर भी राजनीति करेंगे?     |     CM मोहन ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी नर किंग कोबरा की सौगात, पक्षियों को अपने हाथ से खिलाया दाना     |     पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नीलगिरि लकड़ियों की तस्करी, चार ट्रक जप्त     |     MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज     |     लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला     |