पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में “टेक्नोलॉजी इम्प्लीमेंटेशन सेमिनार” का सफल आयोजन

शाजापुर में दिनांक 19 मई 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में *”टेक्नोलॉजी इम्प्लीमेंटेशन सेमिनार”* का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य आपराधिक विधि प्रशासन को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना तथा तकनीक के माध्यम से विधि प्रक्रिया को अधिक सुलभ एवं प्रभावशाली बनाना रहा।

सेमिनार के दौरान *Police to e-Court, MLC रिपोर्ट कार्ड का डिजिटल एकीकरण, अभियोजन विभाग से समन्वय, ऑनलाइन समन और वारंट प्रक्रिया, e-Sakshy App, BAMS प्रणाली* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इन सभी तकनीकी पहलुओं के माध्यम से जिला स्तर पर आपराधिक मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, गति एवं प्रभावशीलता लाने पर जोर दिया गया।

सेमिनार में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी*, पुलिस अधीक्षक *श्री यशपाल सिंह राजपूत*, एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव, जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री मनीष मेडे, जेल अधीक्षक श्री मांडलेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी. एस. बघेल, डॉ तेजपाल जादोन, जिला चिकित्सालय शाजापुर ,एसडीओपी श्री निमेष देशमुख एवं श्री त्रिलोक पवार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, समस्त थाना प्रभारीगण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |