सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय महिला को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर 1.40 लाख रुपए में बेच दिया गया, आरोपियों ने पहले पीड़िता को उज्जैन बुलाया, फिर राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक व्यक्ति को बेच दिया। वहां आरोपी ने अपने जीजा की मदद से मंदिर में जबरन शादी करवाई और फिर घर में कैद कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। बंधक बनी महिला को जैसे-तैसे एक मोबाइल मिला और उसने अपनी बहन को फोन कर आपबीती बताई बहन की सूचना पर शहडोल पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और महिला को राजस्थान के गोविंदपुरा गांव से छुड़ाया, महिला की तस्करी मामले में शहडोल पुलिस ने राजस्थान के 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दो  आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम बरही कछार निवासी प्रेमिया लोहार की गुमशुदगी की रिपोर्ट 29 मार्च को थाना सीधी में दर्ज की गई थी, छानबीन के दौरान पता चला कि महिला को राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीडावा थाना अंतर्गत गोविंदपुरा गांव में रखा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोकुल सिंह (निवासी हरनावदा, थाना डग) ने महिला को 2 मार्च को उज्जैन बुलाया, और अगले दिन अपने साथी जगदीश लाल (निवासी बालदा, थाना पीडावा) के साथ मिलकर उसे जगदीश मेघवाल (निवासी सेमली, थाना पगारिया) को 1.40 लाख रुपये में बेच दिया।

इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा फुलचंद मेघवाल की मदद से मंदिर में जबरन शादी कर महिला को पत्नी बताकर कैद कर लिया और लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मौका पाकर अपनी बहन मीना लोहार को मोबाइल से आपबीती सुनाई, जिसके बाद सीधी पुलिस को सूचना दी गई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, और पुलिस टीम ने दो आरोपियों जगदीश लाल और जगदीश मेघवाल को राजस्थान से गिरफ्तार कर सीधी लाया, और कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश कर जेल में दाखिल करा दिया। इस मामले में बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |