स्ट्राइक से संतुष्ट नहीं पहलगाम हमले की पीड़ित पत्नियां, कर दी कल्पना से भी परे डिमांड

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों में स्ट्राइक की. इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. भारत का ये एक्शन पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के लिए इंसाफ है. 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान से आए आतंकियों ने खासतौर से पुरुषों को निशाना बनाया था और उनके परिवार के सामने उनकी हत्या कर दी थी.

भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में सिंदूर शब्द को जोड़ने का एक संदर्भ यह है कि भारतीय परंपरा में विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और इसे उनके सुहागन होने का एक प्रतीक माना जाता है. ऑपरेशन सिंदूर नाम उन महिलाओं के प्रति सम्मान है जिन्होंने हमले में अपने पतियों को खो दिया था.

पीड़ित महिलाओं ने क्या डिमांड की?

इस घटना के बाद से ही देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल था और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. लोगों की डिमांड को पूरी करते भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान पर स्ट्राइक की. हालांकि पहलगाम की पीड़ित महिलाएं इस स्ट्राइक से संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कल्पना से भी परे डिमांड कर दी है.

हमले में मारे गए समीर गुहा की पत्नी सरबरी गुहा ने कहा कि सिर्फ कुछ आतंकवादी शिविरों पर हमला करने से शांति नहीं आएगी बल्कि पाकिस्तान को नक्शे से हटाना ही स्थायी समाधान है. सरबरी ने कहा, मैंने जो खोया है, उसे वापस नहीं पा सकती. लेकिन इस हमले से हम सभी को थोड़ी राहत तो मिली. मैं इस ऑपरेशन के लिए केंद्र सरकार को शब्दों में धन्यवाद नहीं दे सकती. अगर पाकिस्तान को पूरी तरह से नक्शे से नहीं हटाया गया तो ऐसी घटना फिर हो सकती है. मुझे यकीन है कि सरकार इस खतरे को रोकने के लिए आगे कदम उठाएगी.

पीएम मोदी की आभारी…

समीर गुहा के रिश्तेदार सुशांत घोष ने कहा, उम्मीद थी कि सरकार कार्रवाई करेगी. हम सभी इसका इंतज़ार कर रहे थे और आखिरकार हमला हो गया. वहीं, मृतक बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपना सिंदूर खोया है, किसी अन्य महिला को अपना सिंदूर नहीं खोना चाहिए.

सोहिनी ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास है कि मेरे दिवंगत पति हमें देख और सुन सकते हैं. मुझे लगता है कि वह भी इस हमले से खुश हैं. मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी हूं. मैंने अपना सिंदूर खो दिया है, किसी और को इसे उस तरह नहीं खोना चाहिए जिस तरह से मैंने खोया है. इस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को यह सुनिश्चित करना चाहिए.

सरकार ने क्या कहा?

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत की कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस बयान के अनुरूप है जिसमें पहलगाम आतंकी के दोषियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया गया है. सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत, भारतीय सेना ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह और सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी और बरनाला में मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के शावाई नाला में उसके शिविर को निशाना बनाया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |