डिंडौरी में प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर बड़ी बहू ने की चोरी, 17 लाख रुपए के जेवर बरामद

डिंडौरी। कोतवाली पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय के नर्मदा पुल पार साकेत नगर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर सहित चोरी किए गए एक लाख रुपए नगद बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। घर की बड़ी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।

शनिवार को एसपी वाहनी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को रामगोपाल तिवारी पिता स्‍व. मोहनलाल तिवारी उम्र 70 वर्ष निवासी साकेत नगर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पांच व छह अप्रैल की रात उनके साकेत नगर स्थित सूने मकान में घुसकर अज्ञात व्‍यक्‍ति ने सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख रूपये नगद चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |