छतरपुर के बड़ामलहरा में दो कारों की टककर में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

छतरपुर। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात करीब 11 बजे अर्टिगा और मारुति वैन की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों केा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कारों के तेज रफ्तार में होने की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार रात के समय बड़ामलहरा के राजा ढाबा के पास अर्टिगा और मारुति वैन की जोरदार टक्कर हो गई। अर्टिगा छतरपुर की ओर से जा रही थी और वैन सागर की ओर से आ रही थी।

हादसे में छतरपुर के अमर वाधवानी, तीन साल की बच्ची और बंडा के गजेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। रितु बाधवानी, आरती अहिरवार और मधुर बाधवानी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें रितु वाधवानी को ग्वालियर, आरती अहिरवार को पहले बंडा फिर सागर रैफर किया गया है। मधुर वाधवानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भर्ती किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |