तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में टांकोली गांव में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें कि इस घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की बाइक में टक्कर मारने के बाद कार का टायर भी फट गया था आरोपी कार को छोड़कर मौके से भाग गया।

इस घटना की सूचना पर उटीला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान धौलपुर के रहने वाले प्रेम पाल सिंह के रूप में हुई है जो भिंड की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने लापरवाही से उसको टक्कर मार दी।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी चालक की अभी पुलिस तलाश कर रही है। शव को डेड हाउस में रखवा कर परिजनों को भी सूचना दे दी गई है ,बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |