उत्साह के साथ निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा – जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार, समाजजन दिखा उत्साह – यात्रा के समापन पर बालवीर हनुमान मंदिर परिसर में हुई महाआरती

शाजापुर। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शनिवार को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे। यात्रा में सबसे आगे ब्राह्मण कन्याएं और मातृशक्ति रहीं। उनके पीछे समाज के युवा व वरिष्ठजन शोभायात्रा का मान बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा वजीरपुरा स्थित बालवीर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर श्री बालवीर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर धानमंडी, किलारोड, आजाद चाैक, नईसड़क, फब्बारा चाैराहा, काछीबाड़ा, मगरिया, सोमवारिया होकर वापस श्री बालवीर हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर भगवान श्री परशुराम की महाआरती के साथ ही अतिथियों का स्वागत और जन्मोत्सव समारोह में मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजजन व युवाओं का सम्मान किया गया।साथ ही समाजजन का सहभोज भी हुआ
मीडिया प्रभारी ने बताया कि शोभायात्रा का कई स्थानों पर विभिन्न समाज, संगठन और संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया।वाहन में विराजित भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ती का पूजन-अर्चन भी किया गया। शोभायात्रा में जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचल व शहरों से आए समाज बंधु भी शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत-सत्कार हुआ, इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने सभी का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चार दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता और पूजन-अनुष्ठान व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शोभायात्रा के एक दिन पहले समाजजन द्नारा नगर में वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में समाज द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। रैली के दाैरान सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी व समाजजन ने एबी रोड महाराणा प्रताप चाैराहे पर महाराणा प्रताप व महुपुरा क्षेत्र स्थित बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया।समारोह के समापन पर समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं युवा इकाइ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन-
शोभायात्रा में परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया और शाजापुर विधायक अरूण भीमावद मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक राजगढ़ पंडित हरिचरण तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष सारंगपुर, पंकज पालीवाल विशेष अतिथि के रुप में शोभायात्रा में शामिल रहे। उन्होंने शोभायात्रा समापन पर समाजजन को मार्गदर्शन दिया। साथ ही शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित चार दिवसीय उत्सव की सराहना की।

आसपास के गांव व शहर से भी आए विप्रबंधु-
शोभायात्रा में जिले के विभिन्न गांव व शहर से भी समाजजन शामिल हुए। प्रमुख रुप से मक्सी, मोहन बड़ोदिया, सारंगपुर, सहित ग्राम बिजाना, लड़ावद, शुजालपुर, अवंतिपुर बड़ोदिया, कालापीपल, बेरछा आदि से भी समाजजन शोभायात्रा में शामिल होने आएं। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहरभर के साथ ही जिले के विभिन्न गांव और शहर जाकर भी समाजजनों को आमंत्रण दिया था।

सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजाम-
शोभायात्रा के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम और राजस्व अमला भी शामिल रहा।उल्लेखनीय है कि कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर हमला कर नरसंहार किए जाने के बाद से देशभर में अलर्ट है।इसके बाद से ही सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शोभायात्रा में भी पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। इसके अलावा स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता दिखाई गई। शोभायात्रा के साथ ही नगर पालिका की टीम भी शामिल रहे। जो शोभायात्रा के पीछे चलकर शोभायात्रा स्वागत के दाैरान हुए कचरे को साफ करती रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |