शाजापुर कलेक्टर जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मो. बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम खामखेड़ा, मंगलाज, बुडलाय, सलसलाई एवं गुलाना क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्माणाधीन डगवेल रिचार्ज पिट एवं खेत तालाब का निरीक्षण किया।

ग्राम खामखेड़ा में कलेक्टर सुश्री बाफना ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रीमती मंशाबाई पति दिनेशचन्द्र के खेत पर बन रहे खेत तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंशाबाई के पुत्र श्री कृष्णकांत परमार ने बताया कि खेत तालाब की लागत लगभग 04 लाख रूपये से अधिक है। वर्तमान में 02 लाख रूपये व्यय हो चुका है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना के तहत इस खेत तालाब के लिए 03 लाख 60 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि खामखेड़ा में 10 से अधिक खेत तालाबों का निर्माण किया जा रहा है, इससे आने वाले समय में भूजल स्तर बढ़ेगा और किसानों को खेती के लिए पानी भी मिलेगा। इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम मंगलाज, बुड़लाय, सलसलाई एवं गुलाना में सार्वजनिक कूपों पर बन रहे रिचार्ज पिट का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। ग्राम बुड़लाय में कलेक्टर ने श्मशान परिसर में पौधारोपण करने के निर्देश दिये। ग्राम सलसलाई में ग्राम पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अपूर्ण निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने जनपद पंचायत के उपयंत्रियों से तालाब निर्माण के लिए साईट का चयन कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिये। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त पाई जाने वाली शासकीय भूमि को तालाब निर्माण के लिए उपलब्ध कराएं। साथ ही राजस्व रिकार्ड देखकर शासकीय भूमि को चिंहित भी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। गुलाना में कलेक्टर ने ग्राम से गंदे पानी के निकासी स्थान पर पानी के उपचार के लिए चल रहे डीवॉर्ट्स निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। ग्राम मंगलाज के आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में कलेक्टर ने स्थानीय सरपंच श्री ईश्वरसिंह पाटीदार को आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए पंखे उपलब्ध कराने के लिए कहा। सरपंच ने कहा कि दो दिन में पंखे लगा दिये जायेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृत राज सिसोदिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान सहित ग्रामीण विकास विभाग का अमला मौजूद था।


CM Madhya Pradesh
Department of Water Resources, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
#savewatersavelife
#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |