बेटियों को आगे बढ़ाने में माता-पिता की महत्पूर्ण भूमिका है- कलेक्टर सुश्री बाफना —–

शाजापुर।।

बेटियों को आगे बढ़ाने एवं सशक्त बनाने में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। माता-पिता बेटा और बेटी में भेद नहीं करें। बेटियों को आगे बढ़ाएं, उनके सपने साकार करें। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज #लाड़ली_लक्ष्मी_उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने कभी बेटी समझकर भेद नहीं किया, आगे बढ़ने का मौका दिया, जिससे आज वह इस पद पर पहुंची हैं। उन्होंने सभी माताओं से कहा कि बेटियों का सम्मान करें और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ करें। बेटियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अच्छे से शिक्षा अर्जित करें और इंटरनेट पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्रियों का उपयोग कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें।

इस अवसर पर बेटियों ने लाठी, तलवार चलाने का प्रदर्शन किया। साथ ही 10 लाडली लक्ष्मी बालिकाओ को 1 लाख 43 हजार रूपए का आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को प्रभारी जिला कार्यकक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा, सदस्य श्रीमती सविता शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री पंकज कुमार दवे, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नेहा जायसवाल ने संबोधित करते हुए बालिकाओ को शिक्षा एवं सुरक्षा का अधिकार, किसी प्रकार की हिंसा से पीड़ित बालिकाओ व महिलाओ को प्रदाय की जाने वाली सुविधा आश्रय, चिकित्सा, विधिक सहायता व परामर्श, बालिकाओ को शिक्षा व अन्य क्षेत्र में कैरीयर की उपलब्धता एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन हेमकांता मालवीय ने किया तथा परियोंजना अधिकारी सुश्री नेहा चौहान ने उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लाक समन्वयक श्री नरेन्द्र गहलोत, श्री अभिषेक शर्मा, श्री देवेन्द्र गोठी उपस्थित थे।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#लाड़ली_लक्ष्मी #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #collectorshajapur #Shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |