पहाड़ी रास्तों का टीचर निकला पहलगाम हमले का असली गुनहगार, कश्मीर के कुपवाड़ा में है घर हिमाचल प्रदेश By Shahzad Khan On Apr 30, 2025 829 जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले में आतंकी फारुख अहमद का नाम सामने आया है. आतंकियों ने पहलगाम हमले के लिए ओवरग्राउंड वर्करों का नेटवर्क तैयार किया, जिन्होंने FT यानी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की. फारुख लश्कर का टाप कमांडर है और PoK में छिपा बैठा है. Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Rain Alert: चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से बदला मौसम का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें पिछले दो सालों में इसी आतंकी के ओवरग्राउंड वर्कर की मदद से कई आतंकी हमले अंजाम दिए गए हैं. सबसे कायराना आतंकी हमला पहलगाम का है. पाकिस्तान के तीन सेक्टर से ये कश्मीर में घुसपैठ कराता है. इसके पास घाटी के पहाड़ी रास्तों की बहुत अच्छी जानकारी है. आतंकी का गिराया गया घर कुपवाड़ा के रहनेवाले इस आतंकी का घर कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों ने जमींदोज किया था. 1990 से 2016 तक ये लगातार पाकिस्तान और भारत आता जाता रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसके कई साथियों को हिरासत में लिया गया है. पिछले दो सालों से ये सिक्योर्ड ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क के लोगों से बात करता है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 829 Share