शाजापुर कलेक्टर सीधे जुड़े जिले की पंचायतों से सरपंचों, सचिवों, ओर ग्रामीणो से सीधे की चर्चा की, जाने ग्रामीण क्षेत्रो के हल,इस मामले में मालवा अभीतक से कलेक्टर दिनेश जैन ने की विशेष चर्चा, देखें पूरी खबर


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिले की 07 ग्राम पंचायतों बर्डियासोन, कोलवा, बिकलाखेड़ी, छतगाँव, बिजाना, मोहना एवं अमलावती के सरपंचो सहित आमजनों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों को “सहयोग से सुरक्षा अभियान” की जानकारी देते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उपाय करने के लिए कहा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंचों से कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी से ग्रामों में पेयजल, वृक्षारोपण, कोविड-19 नियंत्रण, गौशाला निर्माण, आंगनवाड़ी द्वारा वितरित किये जाने वाले पोषण आहार, शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण, पशुओं का टीकाकरण एवं ग्राम में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सरपंच अपने क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर कोरोना वायरस का अटेक जल्दी होता है। अत: अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का सर्वे करा लें और पता करें कि उन्हें कोई बीमारी तो नहीं है। यदि कोई बीमारी हो तो तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र को सूचना दें। कलेक्टर ने सभी सरपंचो से कहा कि शासकीय भूमि के साथ-साथ निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए लोगों को तैयार करें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं लगाए गए पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी दें। इससे उस व्यक्ति का अपने द्वारा लगाए गए पौधे के साथ लगाव उत्पन्न होगा। कलेक्टर ने बताया कि सभी ग्रामों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल-जल योजना बनायी जा रही है। सभी सरपंचों से कलेक्टर ने कहा कि खाद्यान्न पात्रता पर्चीधारी उपभोक्ताओं के आधार नम्बर पोर्टल पर दर्ज किये जाने है। जिन उपभोक्ताओं के परिवार के सदस्यों के आधार नम्बर दर्ज नहीं है, उनके आधार नम्बर दर्ज कराने में सहयोग करें।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में ग्राम पंचायत बर्डियासोन के सरपंच ने बताया कि उनके द्वारा कब्रिस्तान एवं श्मशान क्षेत्र की भूमि पर 400 पौधे लगाए गए हैं। सरपंच ने मनरेगा के कार्यों के भुगतान के विलंब होने की जानकारी दी। कोलवा के सरपंच ने बताया कि मांगलिक भवन की किश्त नहीं मिली है। पंचायत क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा में पेयजल समस्या है। श्मशान के लिए भूमि आवंटन एवं आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए भवन की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत बिकलाखेड़ी के सरपंच ने बताया कि ग्राम में शासकीय भवन नहीं होने से निजी भवन में आंगनवाड़ी संचालित हो रही है। स्कूल के लिए बाउण्ड्रीवॉल की आवश्यकता है। ग्राम के किसान श्री रतनलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि नहीं मिली है। छतगाँव के सरपंच ने बताया कि ग्राम में पेयजल का स्त्रोत हेण्डपंप है। ग्राम में पोषण आहार वितरण, टीकाकरण नियमिति हो रहा है। मोहना सरपंच ने बताया कि मांगलिक भवन एवं पुलिया निर्माण की दूसरी किश्त नहीं मिली है। गौशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है, इसमें 132 पशु हैं। प्रधानमंत्री सड़क पर डामरीकरण नहीं होने की जानकारी भी सरपंच ने दी। अमलावती के सरपंच ने बताया कि ग्राम में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। श्मशान निजी भूमि पर है, इसके लिए शासकीय भूमि की आवश्यकता है। ग्राम के नाले पर पुलिया निर्माण की भी आवश्यकता है। इस ग्राम के पुजारी ने बताया शासकीय मंदिर की मरम्मत की जाना है। कलेक्टर ने मंदिर मरम्मत के लिए प्रस्ताव तहसीलदार को देने के लिए कहा। इस अवसर पर बिजाना सरपंच ने भी ग्राम की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान भी उपस्थित थे। एनआईसी सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री मनीष खत्री, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बीरमसिंह सोंधिया, सहायक मैनेजर सुश्री तंजिला खान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |