जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला, सोशल एक्टिविस्ट को भी नहीं बख्शा, कुपवाड़ा में गुलाम रसूल मगरे पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नाकाम हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने गोलीबारी की. इस हमले में 45 वर्षीय एक सोशल एक्टिविस्ट घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात सोशल एक्टिविस्ट गुलाम रसूल मगरे पर कंडी खास स्थित उनके आवास के अंदर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल मगरे इस गोलीबारी में घायल हो गए, इसी के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि आतंकवादियों ने सोशल एक्टिविस्ट को क्यों निशाना बनाया.

आतंकवादियों के घर किए गए ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में 22 अप्रैल को हमला किया गया. इस हमले में 2 विदेशी पर्यटकों समेत 26 लोगों की जान चली गई. इसी के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया है, जहां एक तरफ वीजा रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कई आतंकवादियों का घर भी ध्वस्त कर दिया गया है.

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर, कश्मीर में अधिकारियों ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है, आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है, ठिकानों पर छापेमारी की गई है और पूछताछ के लिए सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्करों को हिरासत में लिया गया है.

6 घरों पर लिया गया एक्शन

पिछले 48 घंटों के अंदर, आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के 6 घरों को ध्वस्त कर दिया गया है, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारियों के अनुसार, ध्वस्त किए गए घरों में पुलवामा का अहसान उल हक भी शामिल था, जिसने 2018 में पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और हाल ही में घाटी में घुसपैठ की थी. शोपियां से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के वरिष्ठ कमांडर शाहिद अहमद कुट्टय, वर्षों से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल था और कुलगाम के जाकिर अहमद गनी, कथित आतंकी संबंधों के लिए 2023 से निगरानी में हैं. इन सभी के घरों पर एक्शन लिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के कालारूस इलाके में फारूक अहमद तेदवा और मिस्किन अहमद तेदवा के घर पर भी एक्शन लिया गया है. इसी के साथ भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है और पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे हमलों का जवाब दिया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |