कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में फिर से बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. खुफिया एजेंसियों की ओर से बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया एजेंसियों ने लश्कर ए तैयबा के खतरनाक मॉड्यूल से आगाह रहने को कहा गया है. अलर्ट के मुताबिक, ये मॉड्यूल कश्मीर में फिर आतंकी हमला करने की तैयारी में हैं. आतंकी यहां पर टारगेट किलिंग के साथ बड़े आतंकी हमले की तैयारी में हैं.

दक्षिणी कश्मीर मॉड्यूल के निशाने पर हैं. आतंकियों के निशाने पर टूरिस्ट प्लेस हैं. ऐसे में टूरिस्ट प्लेस की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को हाइ अलर्ट कर रहने के लिए कहा गया है. कश्मीर में दोबारा से इस तहर की घटना को होने से रोकने के लिए भारतीय सेना और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इनपुट्स से पता चला है कि आतंकवादी समूह आने वाले दिनों में गैर-स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों और सुरक्षा कर्मियों या बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर दुस्साहसिक हमले करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

अस्पतालों में किया गया था अलर्ट

पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद जम्मू-कश्मीर के दो बड़े अस्पतालों ने कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए सलाह जारी की. हालांकि, एक अस्पताल ने कुछ घंटों बाद इसे वापस ले लिया. शुक्रवार शाम को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू ने एक एडवाइजरी जारी कर कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा.

एडवाइजरी में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में सीमा पार तनाव को देखते हुए, सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी समय उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है.

परामर्श में स्टोर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी जरूरी आपूर्ति, आपातकालीन दवा और महत्वपूर्ण उपकरणों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल इस्तेमाल के लिए तैयार रखें. इसने कर्मचारियों से अनावश्यक छुट्टियों को रोकने और अस्पताल परिसर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी कहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |