निजी विद्यालयों से सभी मापदण्डों का पालन कराएं- कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—-
➡️ शिक्षा विभाग के कार्यो की कलेक्टर ने समीक्षा की

जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों से शासन द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों का पालन कराएं। मापदण्डों का पालन नही करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने डीपीसी एवं बीआरसी को निर्देश दिए कि वे सभी विद्यालयों का सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण करें, जो विद्यालय मापदण्ड पूरे नहीं कर रहे हैं, ऐसे विद्यालयों के विरूद्ध कार्रवाई करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी निजी विद्यालय शासन की नीति के अनुसार 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क में वृद्धि नहीं करें। कलेक्टर ने मोहन बड़ोदिया के बीआरसी का प्रभार शाजापुर बीआरसी को अतिरिक्त रूप से सौंपने एवं बिना अनुमति के बीआरसी का प्रभार बीएसी को देने पर कलेक्टर ने डीपीसी को कारण बताओं सूचना पत्र देने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सीएम राइज विद्यालयों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विद्यालयों के आसपास की शासकीय भूमि को छात्रावास एवं अन्य निर्माण कार्यो के लिए सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम राईज विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए सीएम राईज विद्यालय के 03 से 05 किलोमीटर परिधि के शासकीय विद्यालयों के बच्चों को प्रवेश देने की कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी क्रियेशन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, स्मार्ट क्लास के लिए प्राप्त हुए इन्ट्रेक्टिव पेनल को संबंधित विद्यालयों एवं छात्रावासों में देने के निर्देश दिए और इनका समुचित उपयोग भी करने के लिए कलेक्टर ने कहा।

कलेक्टर ने विद्यालयों में अतिरिक्त भवन एवं अन्य संसाधनों की आवश्यकता के संबंध में प्रस्ताव देने के लिए कहा। विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए 106 विद्यालयों को प्रदाय राशि के उपयोग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए टायलेट निर्माण एवं नियमित सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एफएलएन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शिक्षकों से शिक्षक संदर्शिका के अनुसार अध्यापन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अंग्रेजी विषय के सभी शिक्षकों को सिखाने की कला में परिवर्तन लाने के लिए कहा।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, जिला‍ शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, डीपीसी श्री अनुराग पाण्डेय, सहायक संचालक शिक्षा सर्व श्री राजेन्द्र शिप्रे व श्री पुष्पेन्द्र सिंह सस्त्या सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं अन्य शासकीय सेवक उपस्थित थे।

Department of School Education, Madhya Pradesh

#education
#madhyapradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |