शराब से भरा ट्रक पलटा, लगी आग ,ड्राइवर जिंदा जला..

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई, इस घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया है।
सीहोर में कोठारी के पास की यह घटना है। जहां शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। ट्रक में भीषण आग लग गई थी। ट्रक के अंदर बड़ी मात्रा में शराब भरी हुई थी।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया है कि इस ट्रक के अंदर लाखों रुपए की एक ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |