छपरा टोल प्लाजा के समस्त कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षिण,बताया कैसे करना है बेहतर व्यवहार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल कर्मचारियों व राहगीरों के बीच बेहतर समन्वय बनाने हेतु देश भर के समस्त टोल प्लाजा के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग -५२ ब्यावरा टू देवास हाईवे प्राइवेट लिमिटेड (BDHPL) के प्रोजेक्ट हेड श्रीमान अजिताभ जा के निर्देशन में हिन्दुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (HLL) के द्वारा छपरा टोल प्लाजा के समस्त कर्मचारियों

को ३ सत्रों में ३-३ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रदान किया गया। छपरा टोल प्लाजा में पदस्थ समस्त टोल स्टाफ & रूट पेट्रोलिंग स्टाफ को कुशल व्यवहार, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किये जाने वाले उपायों समेत अन्य १० पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण दिनांक 16 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025 तक संचालित किया गया। जिसमें समस्त टोल स्टाफ एवं 22 रूट पेट्रोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। हिन्दुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (HLL) के प्रशिक्षक डॉ अजय सोनरीश और श्रीमती लक्ष्मी जेरिया के द्वारा प्रदान किया गया, साथ ही प्रशिक्षण का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण हिन्दुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (HLL) के प्रोजेक्ट ARPO अधिकारी श्री विजय तिवारी के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में टोल मैनेजर मनन तिवारी, रूट इंचार्ज इकरामउद्दीन शाह एवं समस्त स्टाफ द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Balod Forest Raid: बैना रिसॉर्ट में सज रहे थे बीजा लकड़ी के महंगे फर्नीचर, बिना दस्तावेज के पकड़ी गई खेप     |     Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर जर्जर सड़क के कारण भिड़े दो ट्रक, 7 घंटे तक लगा रहा लंबा जाम     |     MP News: बैतूल में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन जुलूस में बिगड़ी बीएससी छात्रा की तबीयत, दर्दनाक मौत     |     Delhi Election : MCD और विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जन सुराज, पीके बनाएंगे नई रणनीति     |     Mandla News: नैनपुर के गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की दर्दनाक मौत और 3 घायल     |     MP Flood Alert: डिंडौरी में बाढ़ जैसे हालात, 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा; स्कूलों में छुट्टी घोषित     |     MP News : रतलाम मंडल के 3 स्टेशनों पर एटीवीएम फैसिलिटेटर तैनात, जानें कैसे मिलेगा कैशलेस टिकट     |     Indore News: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पहुंचा हाई कोर्ट की युगलपीठ, एकलपीठ ने खारिज कर दी थी याचिका     |     Bhopal News : एनआरआई कॉलेज भोपाल पर जुर्माना; LLB रजिस्ट्रेशन के ₹3500 न लौटाने पर कोर्ट सख्त     |     Bhopal News : बेटे की हत्या के बाद सड़कों पर मांगती थी भीख, अब चलाएगी कैफे! भोपाल में शुरू हुआ ‘शक्ति का कैफे’     |