ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो का निरीक्षण किया

शाजापुर, 23 अप्रैल 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज ग्राम लाहोरी, देवलाबिहार, कालीसिंध, खामखेड़ा, सखेड़ी, सुन्दरसी का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चल रहे कार्यो एवं अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जनअभियान परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना भी की।

ग्राम लाहोरी में कलेक्टर ने नाले एवं आंगनवाड़ी केन्द्र में बनाए गए रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम में निर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर खिड़कियों में मच्छर जाली, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने एवं किचन स्टेंड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस आंगनवाड़ी केन्द्र में लगाई गई टाईल्स की तरह ही अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रो में भी टाईल्स लगाए। ग्राम देवलाबिहार में कलेक्टर ने गांव के पानी की निकासी स्थान पर बनाए गए सोख पिट का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अन्य बड़ी ग्राम पंचायतों में भी इस तरह की सोख पिट बनाने के लिए भी कहा। ग्राम कालीसिंध में कलेक्टर ने मोहम्मद इजराईल खान के खेत तालाब का निरीक्षण किया। श्री खान ने बताया कि वे खेत तालाब में मछली पालन भी करते हैं, पिछले वर्ष मछली पालन में 10 लाख रूपये का टर्नओवर था, जिसमें से 3.50 लाख रूपये की बचत हुई। ग्राम खामखेड़ा में कलेक्टर ने प्रस्तावित तालाब की साईट का निरीक्षण किया, कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा से बनने वाले तालाब में कार्य मजदूरों से कराए। इसी ग्राम में कलेक्टर ने निर्माणाधीन परकोलेशन टेंक का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर कंटूर ट्रेंचेस बनवाए और वर्षा के पूर्व कार्य पूरा कराए। ग्राम सखेड़ी में भी कलेक्टर ने निर्माणाधीन दो परकोलेशन टेंक का निरीक्षण किया। ग्राम सुन्दरसी में डगवेल रिचार्ज, पुरानी बावड़ी के रिचार्जिंग के लिए संरचना बनाने, ग्राम सुन्दरसी के हापाखेड़ा में खेत तालाब एवं पुरानी तलैया का निरीक्षण किया। पुरानी तलैया का जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि निकाली जाने वाली गाद तालाब की पाल पर डाले ताकि अधिक मात्रा में जल भराव हो। साथ ही कलेक्टर ने ग्राम सुन्दरसी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की जा रही खरीदी के केन्द्र का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग का अमला भी मौजूद था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |