मक्सी पुलिस द्वारा की गई 34 वाहनों की नीलामी

शाजापुर/मक्सी -पुलिस मुख्यालय द्वारा थानों पर जप्त वाहनो के निराकरण / नीलामी का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में थाना मक्सी में वर्ष 2023 में धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त वाहन34 मोटर सायकल को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहें, वाहन निराकरण अभियान के तहत श्रीमान एसडीएम महोदय तराना जिला उज्जैन के आदेश के पालन में आज दिनांक 22/04/2025 को थाना परिसर मक्सी में जप्त 34 मोटर सायकल को विधिवत नीलामी की कार्यवाही नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चोरासिया एवं थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई, जिससें राज्य शासन को कुल 1,40,800/- (अक्षरी एक लाख चालीस हजार आठ सो रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी की कार्यवाही को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को निर्देशित किया गया कि जप्त शुदा वाहनों को लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही की जावे। थाना परिसर में फोटोग्राफी / विडियोग्राफी के माध्यम से उक्त नीलामी कार्यवाही की गई।

उक्त नीलामी की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल व थाना स्टॉफ तथा नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चोरासिया आदी अधिकारी / कर्मचारीयों का सराहनीय योगदान रहा है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |