MP: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी SUV, आठ लोगों की मौत, छह घायल

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित जबलपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी दो अलग अलग वाहनों में सवार थे। जिनमें से एक वाहन हादसाग्रस्त हो गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया जा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस  प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की  बात की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के नाम से वायरल हो रहा वीडियो फर्जी, कपल ने कहा- ‘हम अभी जिंदा हैं’     |     छपरा टोल प्लाजा के समस्त कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षिण,बताया कैसे करना है बेहतर व्यवहार     |     पहलगाम आतंकी हमला: मान ली होती बहन की ये बात तो… आतंकियों की गोली से बच जाते आदिल, पर्टयक को बचाने में गंवाई जान     |     डर के बीच पाकिस्तान ने लोड किए हथियार, भारत के एक्शन के बाद रात में क्या-क्या किया?     |     पहलगाम हमले के बाद देश में रोष, दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में मन रहा ‘जश्न’ मंगाया केक     |     सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ा अटैक क्यों है सिंधु का जल रोकना…पाकिस्तान के इस बड़े नेता ने बताई पूरी बात     |     दुकान, स्कूल या होटल… UP में कुछ भी बनवाने से पहले जान लें नया नियम, वरना चल जाएगा बुलडोजर!     |     पहलगाम: मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है..आतंकियों को PM मोदी की चेतावनी     |     एक कुर्सी के चक्कर में पहलगाम पर हमला, पाकिस्तान के पत्रकार ने ही बता दिया मास्टरमाइंड का नाम     |     जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद     |