नाखून उखाड़े, करंट लगाया… दलित मजदूरों को अर्धनग्न करके मालिक ने दी यातनाएं

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो दलित मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा ने दोनों श्रमिकों पर चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों के कपड़े उतार दिए गए, उन्हें बिजली के झटके दिए गए और उनके नाखून उखाड़ दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसका वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक अर्धनग्न व्यक्ति को बिजली के झटके देते और उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पीड़ित वहां से भागकर भीलवाड़ा में अपने पैतृक स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भीलवाड़ा में ही गुलाबपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कोरबा पुलिस को भेज दिया। ‘जीरो’ प्राथमिकी के तहत पीड़ित अपराध के स्थान के बदले किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को कोरबा के सिविल लाइंस थाना में गुर्जर और शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़ितों में से एक अभिषेक भांबी ने बताया कि उसने अपने वाहन की किस्त का भुगतान करने के लिए अपने मालिक से 20 हजार रुपये की अग्रिम राशि मांगी थी जब मालिक ने इनकार कर दिया तो उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि इस बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने दोनों श्रमिकों पर हमला कर दिया। सिविल लाइंस थाना के प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया, ‘‘मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा मामले की जांच जारी है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |