टीटोड़ी में हुसैन पटेल परिवार ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

शाजापुर/मक्सी -शहज़ाद खान-= नेशनल हाइवे 52 शाजापुर और मक्सी के बीच में स्तिथ ग्राम टिटोड़ी में एक बेहतरीन सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है जिसकी चर्चा पूरे उज्जैन संभाग में हो रही है जहां एक तरफ देश में कई स्थानों से हिंदू मुस्लिम विवाद की खबरें सामने आती है तो उन्ही खबरों का मुंह तोड़ जवाब देती हुई यह एक सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल सामने आई है। आपको बता दे की शाजापुर से विहार करते हुए दिगंबर जैन संत गुरुवार को अपने गंतव्य मक्सी पर पहुंचने के लिए निकल ही रहे थे कि टीटोडी गांव में नेशनल हाइवे पर अचानक आंधी तूफान एवं बारिश शुरू हो गई इस स्थिति में जैन मुनी वहां पर कुछ समय के लिए एक खाली स्थान पर कुछ देर के लिए रुके। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में ठहरे जैन संतों की खबर जब हुसैन पटेल परिवार को लगी, तो उन्होंने अपने निवास पर रात्रि विश्राम का निवेदन किया। उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए निवेदन किया। पूज्य मुनि श्री ने संतो के प्रति उनके आदर, सत्कार व भक्ति भाव देखकर हुसैन पटेल परिवार के निज स्थान पर ठहरने की स्वीकृति प्रदान कर दी। जैसे ही जैन मुनियों ने रात्रि विश्राम स्वीकृति प्रदान की हुसैन पटेल परिवारों में खुशियां की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर हुसैन पटेल परिवार की ओर से शिक्षक दिलशाद पटेल, तालिब सर (NCC ऑफिसर कोलपिंग स्कूल), ताहिर पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच जयराम पटेल, तराना थाना सब इंस्पेक्टर एम. एल. मालवीय आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |