देश सेवा में चमक रहे कोलपिंग स्कूल के सितारे,, कोलपिंग कॉन्वेंट स्कूल के छात्र का थल सेवा में हुआ चयन

मक्सी/तराना-
किसी ने खूब ही कहा है-
“मंजिलें क्या है रास्ता क्या है
हौसला हो तो फासला क्या है|”
इसी को सत्य करते हुए तथा सैनिक नगरी कनासिया से एक और सैनिक कोल्पिंग कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के सत्र 2020-21 के विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय केडेट कोर के केडेट रहे प्रीतम देथलिया ने अपना चयन भारतीय थल सेना में सुनिश्चित किया। प्रीतम शुरू से ही एक अनुशासीत छात्र रहै है। प्रीतम ने बताया कि विद्यालय एवं एन. सी.सी. का अनुशासन मेरे लिए चयन प्रक्रिया में बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ। इस खुशी के अवसर पर एन. सी.सी.अधिकारी तालिब हुसैन ने प्रीतम को बधाई देते हुए मक्सी क्षेत्र के सभी अभिभावकों को सन्देश दिया कि जो भी अभिभावक अपने बेटे/बेटी को माँ भारती की सेवा के लिए भारतीय सेना में भेजना चाहते हैं वे अपने बच्चे को एन. सी.सी. जरूर करवाए जिससे उनको सेना के माहौल का अग्रिम ही प्रशिक्षण मिल जाता तथा सेना चयन प्रकिया एवं चयन पश्चात भी केडेट को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होती हैं , इसकी अधिक जानकारी कोल्पिंग कॉन्वेंट विद्यालय में आकर प्राप्त की जा सकती हैं। प्रीतम के चयन से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल हैं तथा इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर लिटिल फ्लावर, उप प्राचार्या सिस्टर शीजी एवं समस्त स्टाफ ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |