मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता आरोपी के कब्जे से जप्त की एक अवैध देशी पिस्टल

मक्सी।। टीआई भीम सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी मक्सी निरी. भीमसिंह पटेल द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अकुंश लगाते हुये दिनांक 14.04.2025 को मुखवीर सूचना पर मालवा तोल काँटे के पास मक्सी पर आरोपी को घेराबन्दी कर पकडा जिसकी तलाश लेते आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल किमती 25000/- (अक्षरी पच्चीस हजार रुपये) की मिली। आरोपी से पिस्टल रखने बाबत् लायसेंस का पूछते नही होना बताया आरोपी का नाम पता पूछते अपना नाम यश पिता रमेश धिंगोत जाति मीणा उम्र 24 साल निवासी 116 यादव नगर गली 04 मुसाखेडी थाना आजाद नगर जिला इन्दौर का होना बताया। आरोपी यश से अवैध पिस्टल के संबंध में पूछताछ करते इमरान पिता शहबाज निवासी सागोर जिला धार से खरीदना बताया। आरोपी इमरान की तलाश जारी है। आरोपी यश से सघन पूछताछ कर अन्य अपराधो के बारें में पतारसी के प्रयास जारी है। आरोपी मारपीट व अवैध हथियार रखने का आदतन अपराधी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि संतोष रघुवंशी, प्र आर.94 विरेन्द्र शर्मा, प्र आर. 656 राहुल पटेल, प्र आर. 167 निलेश जामलिया, आर.221 चन्द्रशेखर जाट, आर.62 अरुण सितपरा, आर. 654 सुरेश मालवीय, आर. 220 कुमेरसिंह की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |