MP की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, CM मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी हॉकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जज्बे के साथ खेलकर प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने राज्य का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के कोच और सहयोगी स्टॉफ को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है, जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – CM विष्णु देव साय     |     सावधान! अधिकारी अपनी कमर की पेटी बांध लें, किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर     |     सतना में बसपा नेता की हत्या, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बसपा में हुए थे शामिल     |     देवास में बारिश से बड़ा हादसा, माता टेकरी की पहाड़ी से पत्थर खिसक कर नीचे गिरे     |     डिनर के लिए गए मंत्री को नहीं मिली रेस्टोरेंट में टेबल, भड़क गया शिवाजी पटेल का गुस्सा,रात में ही शुरू करवा दी जांच     |     उज्जैन : महाकाल मंदिर की छत पर लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी     |     Insta वाले दोस्त ने शिवपुरी की लड़की के साथ किया कांड, पुलिस को बताया दर्द; लड़का अरेस्ट     |     बीवियों को काबू में करने की तांत्रिक ने बताई ऐसी ट्रिक, जंगल पहुंच गए दो पति… कर डाला ऐसा काम कि हो गई जेल     |     ‘नहीं मिलेगा पत्नी के खाते का पैसा…’ बुजुर्ग को दौड़ाता रहा बैंक; कोर्ट के एक फैसले से खिल गया चेहरा     |     ‘रेस्टोरेंट में नहीं मिली टेबल…’ स्टॉफ पर भड़के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, रात में ही जांच के लिए बुला लिए अफसर     |