गुना – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने टेकरी सरकार मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा श्रद्धालुओं के जूते रखने में निभाई सहभागिता, बच्चों को दिए उपहार

Guna-
जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को धार्मिक आस्था के केंद्र टेकरी सरकार मंदिर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।

दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में घूमकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार श्री जीएस बैरवा, ट्रैफिक प्रभारी सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने सबसे पहले ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतज़ामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टॉल पर भी जाकर उसकी व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक साधारण पर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जूता-चप्पल रखने वाले स्टॉल पर पहुँचकर श्रद्धालुओं के जूते स्वयं रखवाए और टोकन भी दिए। उनका यह मानवीय भाव देखकर वहां मौजूद लोग अभिभूत हो गए।

इसके बाद कलेक्टर ने गौ-उत्पादों की स्टॉल का निरीक्षण किया और उत्पादों के निर्माण और विक्रय की प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं पास ही एक स्थानीय समान बेचने वाले फेरीविक्रेता से चर्चा की और उसके कुछ उत्पाद खरीदकर मंदिर में मौजूद बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट किए।


#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Culture, Madhya Pradesh SP Guna

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |