अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार पिता, पुत्र और ससुर की मौत हो गई। वहीं, एक बालिका के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोटर साइकिल सवार उदयपुरा पुलिस थाना के बूढा गांव निवासी केशव धानक (30), उसका पुत्र मोहित (05) एवं ससुर प्रभु धानक (50) एवं एक बालिका संध्या धानक (12) कल रात मोटर साइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से राजमार्ग की ओर आ रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे केशव धानक, मोहित धानक एवं प्रभु धानक की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं, बालिका संध्या धानक जो मृतक केशव धानक के रिश्तेदार की बालिका है उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुआतला पुलिस थाना ने तीनों के शव को पंचनामा करके पोस्टमाटर्म के लिए आज सुबह पहुंचाया है। इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दे दी गई है। वही पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |