कौन कहता है पैसा ही सबकुछ! ईमानदारी आज भी जिंदा है…ई रिक्शा से आए शख्स ने लूट ली वाह-वाह

मुरैना : बदलते दौर के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पैसों के लिए इंसान इंसान का खून बहा रहा है। ऐसे में किसी के खोए लाखों रुपए लौटाना किसी अजूबे से कम नहीं है। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के मुरैना में देखने को मिला। जहां बाइक से जा रहे दोना पत्तल व्यापारी का थैला अचानक फट गया। ऐसे में थैले में रखे 1.71 लाख रुपए सड़क पर गिर गए। व्यापारी को इस बात की भनक तक नहीं लगी और वो वहां से अपनी मंजिल की ओर बढ़ गया। इधर सड़क पर बिखरी नोटों की गड्डियां देख लोगों का मन ललचा गया और रुपए उठाने के लिए भीड़ जमा होने लगी। इसी बीच सुभाष नगर में रहने वाले पंचायत अधिकारी किशोरी लाल मौर्य वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी लगी वे तुरंत ई-रिक्शा से उतरे और लोगों से रुपए लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इन रुपयों को जमा करा दिया।
दूसरी ओर जैसे ही व्यापारी कपिल जैन को एहसास हुआ कि उसके रुपए तो कहीं गिर गए हैं तो वो भागते भागते पुलिस थाने पहुंचे। उसने बताया कि, वो चावल के थैले में 1.71 लाख रुपए रखकर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में जमा कराने ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में थैला फट गया और पैसे गिर गए। पुलिस ने बताया कि आपके पैसे एमएस रोड, नेहरू पार्क के सामने गिरे थे और एक ईमानदार व्यक्ति आपके 1 लाख 70 हजार 800 रुपए यहां जमा कराकर गया है। टीआई दीपेंद्र यादव ने पंचायत अधिकारी किशोरीलाल की मौजूदगी में व्यापारी कपिल जैन को सौंपी। वहीं दिल दिल खुश हो रहे कपिल जैन ने किशोरीलाल का धन्यवाद किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |