मवेशियों से भरे वाहन को रोकने पर पुलिस वाहन को मारी टक्कर, एक घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के मवेशियों भरे एक वाहन ने रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिसके चलते एक व्यक्ति घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह रावत ने आज बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेला पड़ावा पुलिस चौकी के प्रभारी को वाहन से मवेशियों को ले जाने की सूचना मिली थी। वहां से करीब आठ किलोमीटर दूर जब वे उन्हें रोकने गए तो मवेशियों से भरे वाहन ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मवेशियों से भरा वाहन कुछ दूरी पर जाकर रुक गया और जब पुलिस ने वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि मौके से पिकअप वाहन और उसमें क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहे 11 मवेशी बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका सीटी स्कैन और एक्स रे कराया गया। उसकी शिनाख्त चैनपुर थाना क्षेत्र के आमडी निवासी श्रवण के रूप में हुयी है। उन्होंने परिजनों के दावों के विपरीत स्पष्ट किया कि घटना में पुलिस ने गोली चालन नहीं किया है और न ही श्रवण को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि श्रवण स्वस्थ है और रेस्पॉन्ड कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना और अन्य आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि श्रवण के सिर में फ्रैक्चर है, लेकिन सिर के अंदर गोली नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह फ्रैक्चर गनशॉट से हुआ है या अन्य किसी कारण से, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रवण को इंदौर रेफर किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |