बस ने ऑटो में मारी टक्कर तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और 5 लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ घायलों का इलाज कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान एवं कलेक्टर हर्षल पंचोली भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतकों में दो महिलाएं एक पुरुष शामिल है। मृतक में रामकुमार गोंड, सुरजवती गोंड, निवासी बड़हर जबकि एक मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं घायलों में माधव सिंह निवासी बड़हर, लल्लू यादव निवासी खोह,अमित चौधरी निवासी बड़हर, दुर्गावती गोंड बड़हर,एक बालिका घायल है, बस अनूपपुर से राजेंद्रग्राम की ओर जा रही थी। आपको बता दें कि ऑटो सवार सभी लोग बड़हर गांव के रहने वाले थे और अनूपपुर मंडी में अनाज बेचने जा रहे थे, इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |