भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है। दोनों के पास से 13 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 70 हज़ार रुपए बताई जा रह है। इस कार्रवाई में टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपी मजदूरी करते हैं और उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि सुभाष नगर ब्रिज के पास बंद पेट्रोल पंप के समीप एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में उसने अपना नाम तनु शंकत निवासी बजरंग चौराहा, गंज मोहल्ला, सीहोर बताया। उसके पास मिले नीले रंग के थैले की तलाशी में 7.540 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1,60,000 रुपए बताई जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई मे युवक तस्कर पकड़ाया.क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि गोविंदपुरा स्थित कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी टीन शेड में एक युवक अपने बैग में गांजा लिए बैठा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम गणेश यादव निवासी छावनी पठार, आनंद नगर, भोपाल बताया। उसके स्काई ब्लू रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी में 5.740 किलोग्राम गांजा और एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |