रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया कढ़ाई पनीर, डब्बा खोलते ही निकला कॉकरोच, कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया लाइसेंस

मध्य प्रदेश के रीवा में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक फैमिली रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. ये फैमिली रेस्टोरेंट शहर के न्यू बस स्टैंड के पास स्थित है. एक कस्टमर ने यहां से घर पर ऑनलाइन कढ़ाई पनीर मंगाया था. इसी कढ़ाई पनीर में कॉकरोच निकला था. कस्टमर ने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की थी. तब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया था.

न्यू बस स्टैंड के पास स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट है. यहां एक कस्टमर ने पनीर में काकरोच मिलने की शिकायत की थी. इस मामले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से जांच की गई थी. इन्ही की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर कार्यालय की ओर से रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया. इसकी जानकारी मंगलवार रात कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी दे गई है.

रेस्टोरेंट का लाइसेंस किया निलंबित

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने न्यू बस स्टैंड स्थित स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई. शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर शिकायत की थी कि रेस्टोरेंट से पार्सल के माध्यम से कढ़ाई पनीर और रोटी का ऑर्डर दिया था. जब पार्सल खोला गया, तो कढ़ाई पनीर में कॉकरोच पाया गया.

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जांच की और रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी पाई. किचन में खुली नालियां थीं और जूठे बर्तन रखे गए थे. पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेशन और फूड हैंडलर्स के फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं थे. इन गंभीर खामियों के चलते स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और खाद्य व्यवसाय पर पूर्ण रोक लगा दी गई.

एक अधिकारी ने कहा कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार रेस्टोरेंट और होटलों का निरीक्षण किया जाता है. समय-समय पर कार्यवाइयां भी की जाती हैं. लेकिन उसके बाद भी कई रेस्टोरेंट संचालक ऐसे हैं, हो इन सबसे बाज नहीं आते. थोड़े से रुपयों की लालच में लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़करतेहैं. विभाद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |