श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने जताया शोक, आर्थिक मदद का किया ऐलान

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसवाडा में पनवाड़ा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना में एक बालक और दो महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र के सुसवाडा गांव के पनवाड़ा माता मंदिर में कल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलट गयी, जिससे एक बालक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

टीटोड़ी में हुसैन पटेल परिवार ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल     |     CM मोहन 20 अप्रैल को खिमला में चीता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, विधायक, कलेक्टर एवं SP ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा     |     PWD परिसर में खड़ी कार अचानक बन गई आग का गोला, जलकर हुई राख..     |     दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा     |     नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर फिर उठाये सवाल, बोले, असली गुनहगारों पर कब होगी कार्रवाई…     |     तेज आंधी और बारिश के बीच सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल     |     ‘जो राज्य सरकार शांति नहीं बनाए सकती, उसका सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं’ बंगाल हिंसा पर ज्योतिरादित्य की दो टूक     |     छतरपुर में ट्रैक्टर ड्राइवर को लगी गोली, हुई मौत, मृतक के भाई ने कारोबारी पर लगाया हत्या का आरोप     |     अजब MP में गजब घोटाला, पत्नी की जगह काम करने जाता था पति, 55 लाख रुपए के घोटाले ने खोल दी पोल     |     कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत     |