‘मजबूरी है, राम नवमी पर की चोरी…’ दुकान से कैश चुराये, फिर भेजा लेटर- 6 महीने बाद लौटा दूंगा, भेज देना जेल

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक चोर की खूब चर्चा हो रही है. कई लोग इस चोर को सहानुभूति के नजरिए से भी देख रहे हैं. चोर ने एक दुकान से ढाई लाख रुपये चुराए. साथ ही एक लेटर के जरिए अपनी मजबूरी बताई और दुकान मालिक से माफी मांगते हुए पैसा लौटाने का वादा किया. हालांकि, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

खरगौन में जमींदार मोहल्ला है. यहां रायल फूड नाम से एक दुकान है. इसी दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हुई है. वारदात के बाद दुकानदार को एक लेटर मिला. लेटर में कथित चोर ने अपनी मजबूरी को बयां किया है. चोर ने पत्र में लिखा, ‘भाई पहले तो मैं आपको सॉरी बोल रहा. वो इसलिए, क्योंकि मैंने आपके दुकान से पैसे चुराए हैं. मैं आपके मोहल्ले में ही रहता हूं. लेकिन मैं मजबूर हूं. मेरे ऊपर बहुत कर्जा है. मैं हर हाल में आपके पैसे लौटाऊंगा. मैंने चार दिन पहले ही आपको पैसे गिनते देखा था’

‘कर्जा नहीं चुकाया तो हो जाएगी जेल’

लेटर में चोर ने आगे लिखा, ‘ मेरे ऊपर इतना कर्जा है कि अगर उसे नहीं चुकाया तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी और जेल भेज देगी. मैंने उतना ही पैसा चुराया है, जितना जरूरत है. कोई सामान नहीं चुरा रहा हूं. वादा करता हूं कि 6 महीने में चुराए सारे पैसे वापस लौटा दूंगा.’

पत्र में आगे लिखा है, ‘6 महीने बाद मैं आपके सामने वापस आ जाऊंगा. चोरी की घटना के लिए आपसे और आपके परिवार से माफी मांगता हूं. आप लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं. रान नवमी के दिन चोरी कर रहा हूं. मजबूर हूं. 6 महीने बाद जो सजा देनी होगी, दे दीजिएगा. मैं खुद आपके सामने आ जाऊंगा.’

पुलिस चोर की तलाश में जुटी

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुकान के मालिक ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. जल्द ही चोर को अरेस्ट कर लिया जाएगा. पुलिस से साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी जानने वाले ने ही पीड़ित के घर वारदात को अंजाम दिया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |