सिंगरौली जिला जज दिनेश कुमार शर्मा के खिलाफ जांच के निर्देश, 5 वर्षों में जहां – जहां रहे पदस्थ वहां के कार्यों की भी होगी जांच
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के जबलपुर उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच ने सिंगरौली जिले की देवसर न्यायालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी जिला जज दिनेश कुमार शर्मा के कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं. सिंगरौली के प्रधान जिला जज को जांच पूरी कर 3 महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जस्टिस विवेक अग्रवाल ने यह निर्देश जमीन अधिग्रहण से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है।
इसके साथ ही जिला जज दिनेश कुमार शर्मा पिछले पांच वर्षों में जहां – जहां पदस्थ रह चुके हैं वहां भी इनके कार्यों से जुड़े दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए उच्च न्यायालय ने प्रधान जिला जज सिंगरौली को निर्देशित किया है.
जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है मामला
सिंगरौली जिले के निवासी मंगलशरण की डायवर्टेड जमीन का अधिग्रहण वर्ष 2019-20 में किया गया था.याचिकाकर्ता को मुआवजा डायवर्टेड जमीन के हिसाब से दिया जाना था।