उज्जैन से गुजर रही बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के बीकानेर जा रही बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी. चलती ट्रेन में आग लगने की खबर से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते गार्ड की नजर पड़ गई और इस ट्रेन को उज्जैन के तराना में रोक लिया गया. इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने जिस कोच में आग लगी थी, उसे अलग कर ट्रेन के बाकी हिस्से को आगे के लिए रवान कर दिया. चूंकि आग ट्रेन के जेनरेटर कोच में लगी थी, इसलिए इस घटना में किसी जन या धन हानि की खबर नहीं है.

रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. घटना के वक्त ट्रेन कालीसिंध ब्रिज पर थी. अधिकारियों के मुताबिक आग ट्रेन के एसएलआर बोगी में लगी थी. इसलिए इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को उज्जैन से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित काली सिंध ब्रिज से होकर गुजर रही बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस के एसएलआर डिब्बे में अचानक लग गई. गार्ड की नजर पड़ी तो उसने तत्काल ट्रेन के पायलट से बात कर गाड़ी रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मियों के साथ आम लोगों ने भी मदद की और आग को बुझाया गया. इसके बाद तराना स्टेशन पर ट्रेन से आग लगने वाले एसएलआर कोच को निकाल कर बाकी ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |