सीधी में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया, पांच गिरफ्तार

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से कथित सामूहिक बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न करने और इसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की, जबकि पांचवां व्यक्ति अपराध के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को पिछले साल जुलाई में निशाना बनाया गया और पीड़िता और उसकी मां बृहस्पतिवार को अमिलिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मां ने अपने दो परिचितों से लड़की को मोटरसाइकिल पर उसके घर छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वे नाबालिग को बमुरी गांव स्थित एक घर में ले गए, जहां चार लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि वहां एक और व्यक्ति मौजूद था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और इस पहलू की भी जांच की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |