बेवफा चाय वाले की दुकान पर प्रिसिंपल की सौदेबाजी, रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई, जहां जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जन शिक्षा केंद्र बीजा देवरी के प्रभारी प्राचार्य (principal in charge) मुकेश कुमार नामदेव को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई “बेवफा चाय वाला” नाम की दुकान पर की गई, जो बस स्टैंड बखारी, तहसील छपारा में मौजूद है.

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ढीलन सिंह बिसेन, प्रधान पाठक, सरकारी सेकंडरी स्कूल बीजा देवरी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को शिकायत दी थी कि मुकेश कुमार नामदेव ने सभी स्कूलों पर अनैतिक दबाव डाला है. जन शिक्षा केंद्र बीजा देवरी के अंतर्गत कुल 26 स्कूल आते हैं. आरोप है कि मुकेश नामदेव ने अपने साथी कमल शुक्ला के जरिए स्कूलों के खिलाफ आरटीआई लगवाई और फिर जानकारी न देने और दोबारा आरटीआई न लगाने की एवज में हर प्राइमरी स्कूल से 1000 और हर सेकेंडरी स्कूल से 1500 की रिश्वत की मांग की. इस तरह से टोटल 30,000 रुपये की डिमांड की गई थी.

हर प्राइमरी-सेकेंडरी स्कूल से पैसों की मांग

वहीं पूरे मामले में शिकायतकर्ता ढीलन सिंह बिसेन ने बताया कि वह शिक्षकों से हो रही जबरन वसूली से परेशान थे. इसलिए उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. मुकेश कुमार नामदेव ने सभी स्कूलों पर अनैतिक दबाव डाला है. जन शिक्षा केंद्र बीजा देवरी के अंतर्गत कुल 26 स्कूल आते हैं. आरोप है कि मुकेश नामदेव ने अपने साथी कमल शुक्ला के जरिए स्कूलों के खिलाफ आरटीआई लगवाई और फिर सूचना न देने और दोबारा आरटीआई न लगाने के एवज में हर प्राथमिक स्कूल से और हर माध्यमिक स्कूल से रिश्वत की मांग की.

लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई

पूरे मामले में लोकायुक्त इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति का कहना है कि लोकायुक्त टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेंगी. शिकायत का वेरिफिकेशन होने के बाद, 4 अप्रैल को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. मुकेश कुमार नामदेव को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. टीम ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई कर आरोपी को बेनकाब किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |