रायसेन में भीषण सड़क हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर, 2 दो की मौत 6 घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रायसेन के खंडेरा माता मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने टक्कर मार दी. घटना में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं एक 5 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 45 वर्षीय राजेंद्र भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह 8 बजकर 55 की पर भोपाल सागर रोड पर अमरावत के पास हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 5 वर्षीय पवन और 45 वर्षीय राजेंद्र शामिल हैं. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाओं समेत बच्चे भी शामिल है. घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटना के दौरान श्रद्धालुओं को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और कार्रवाई करने की बात कह रही है.

हादसे में 6 लोग घायल

इस सड़क हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं. घायलों की पहचान रेखा, सुशीला बाई, दौलत भाई, पानबाई, समृद्धि और प्रियंका के रूप में हुई है. सभी घायलों का जिला अस्पताल मेंइलाजचलरहाहै. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की है और घायलों की मदद की.

दो की हो गई मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायसेन के खंडेरा माता मंदिर दर्शन के लिए कुछ क्षद्धालु पैदल जा रहे थे. इसी दौरान एक कार ने क्षद्धालुओं को टक्कर मार दी. इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं. जबकि दो लोगों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. इनमें चार महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से लोग घायल हुए हैं उसे जब्त कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |