L2 Empuraan ने रच दिया इतिहास, मोहनलाल-पृथ्वीराज सुकुमारन ने 91 करोड़ कमाकर कैसे सबको छोड़ा पीछे?

साउथ सिनेमा का स्वर्णिम युग चल रहा है. पिछले कुछ सालों में जिस तरह से साउथ की फिल्मों को सक्सेस मिली है वैसी शायद बॉलीवुड को भी नहीं मिल सकी. उनका कामियाबी का सिलसिला 2025 में भी जारी है. नए से लेकर पुराने स्टार्स, सभी अपनी फिल्में ला रहे हैं और बेहतर कमाई के साथ ही इन फिल्मों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. हाल ही में आई मोहनलाल की फिल्म एल2 एमपुरान को ही ले लीजिए. बिना पैन इंडिया स्टार्स के ये फिल्म रिकॉर्ड्स पे रिकॉर्ड्स बनाए जा रही है और अभी फिल्म को रिलीज हुए तो 10 दिन भी पूरे नहीं हुए. आइये जानते हैं कि इन 9 दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ ये भी जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या विवाद चल रहा है.

एल2 एमपुरान ने कितने कमाए?

साउथ के दो बड़े सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन के अभिनय से सजी फिल्म एल2 सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानि शुक्रवार को 3 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद 9 दिनों में एल2 एमपुरान का कुल कलेक्शन 91.25 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म तेजी से 100 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है. वहीं 91 करोड़ रुपये कमाकर ही इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. मोहनलाल की ये फिल्म मलयालम सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 250 करोड़ के पार जा चुका है. फिल्म ने मंजुमल ब्वॉयज फिल्म को पीछे छोड़कर ये सफलता हासिल की.

एल2 फिल्म को लेकर कैसा विवाद?

फिल्म में पृथ्वीराज के कैरेक्टर जायद मसूद को लेकर विवाद चल रहा है. इसे 2002 के गुजरात दंगों से जोड़कर कुछ लोग देख रहे हैं और फिल्म को लेकर भारी विरोध कर रहे हैं. आलम तो ये है कि मामला संसद तक पहुंच गया है. फिल्म में 24 कट्स सेंसर बोर्ड द्वारा लगाए गए हैं. इसे लेकर हाल ही में एक्टर और सांसद सुरेश गोपी ने अपनी सफाई में कहा कि सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म के मेकर्स पर बदलाव करने को लेकर कोई दबाव नहीं था. इस फिल्म में मंजू वॉरियर और टोविनो थॉमस ने भी अहम रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में अहम रोल प्ले कर रहे पृथ्वीराज खुद इस मूवी के डायरेक्टर भी हैं. फिलहाल इन सभी के बीच ये देखना रोचक होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बनाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |