‘पैर पकड़कर माफी मांगती हूं, तलाक नहीं चाहिए…’, पहले पति को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो गिड़गिड़ाने लगी पत्नी

मध्य प्रदेश के सतना से घरेलू हिंसा का वीडियो सामने आया था. इसमें एक पत्नी अपने पति को बेरहमी से मारती-पीटती दिखी. साथ में महिला की मां और भाई थे, जो वहीं पर खड़े होकर ये सारा तमाशा देख रहे थे. महिला के पति ने हिडन कैमरे में इस घटना को कैद कर पुलिस को सबूत दिखाया था. वीडियो वायरल हुआ तो महिला पति से माफी मांगने लगी. कहने लगी कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित पति लोकेश माझी ने सतना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2023 में हर्षिता रैकवार से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. कई बार पत्नी ने झूठे मुकदमे की धमकी दी और मारपीट की.

गरीब लड़की से की शादी

लोकेश ने घर में कैमरे लगवाए थे, जिनमें 20 मार्च को हुई मारपीट कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पन्ना और सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पत्नी, सास व साले को नोटिस जारी कर दिया है. पीड़ित लोकेश का कहना है कि उसने और उसके परिवार ने कोई भी दहेत की मांग नहीं की है. उसने तो एक गरीब लड़की से शादी की.

कभी नहीं होगी ऐसी गलती

इस मामले में सतना पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में भेजा. अदालत ने आरोपियों को 7 अप्रैल को पेश होने के आदेश दिए हैं. वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद हर्षिता का बयान भी सामने आया है. उसने कहा कि पति ने मुधे उल्टा सीधा बोल दिया था. बस इसी बात पर हम दोनों में बहस हो गई थी. फिर मैंने अपना मंगलसूत्र मांगा तो उन्होंने कहा उनके पास नहीं है. गलती से मेरा हाथ पति पर उठ गया. मैं तो अपने पति को बहुत प्यार करती हूं. इसके अलावा हर्षिता ने कहा- मैं अपने पति से तलाक नहीं चाहती. सबके सामने हाथ जोड़कर पैर पकड़कर माफी मांग रही हूं. आगे से कभी ऐसी गलती नहीं होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |