बिहार के गया शहर में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व… मानस का राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा ने चयन…

उज्जैन जिले के तराना तहसील स्थित सैनिक नगरी ग्राम कनासिया जो एक सुशिक्षित गाँव है। इसी गाँव में स्थित कोल्पिंग कॉन्वेंट विद्यालय के छात्र मानस देथलिया पिता उमेश देथलिया ने कबड्डी सब जूनियर चैंपियनशिप अंतरगत जिला बालक वर्ग जो बदनावर में आयोजित किया गया था जिसमें बालक ने अपना चयन राष्ट्रीय स्तर पर सुनिश्चित किया। मानस ने मध्यप्रदेश की टीम की ओर से प्रतिनिधित्व किया जो कि गयाजी, बिहार में हुआ। इस खुशी के अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग की ब्लाक समन्वयक श्रीमती शानू मकवाना ने बताया कि मानस ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया एवं अपने विद्यालय, अपने ब्लाक, जिले और प्रदेश को गौरान्वित किया हैं। इसके साथ ही ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अबरार खान ने भी बालक मानस और क्रीड़ा शिक्षक योगेंद्र चन्द्रवंशी को बधाई दी और प्रोत्साहित किया कि कोल्पिंग कॉन्वेंट विद्यालय खेल जगत में अपना अच्छा योगदान दे रहा हैं और इसी तर्ज पर खिलाड़ियों को आगे भेजा जाए। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर लिटिल फ्लावर उपप्राचार्या सिस्टर शीजी, स्टाफ सेक्रेटरी धीरज कुमार मण्डलोई, एन. सी.सी. ए. एन. ओ. तालिब हुसैन एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से मानस को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। जानकारी खेल शिक्षक योगेंद्र चंद्रवंशी द्वारा प्रेषित।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |