मऊगंज में सड़क हादसा, दो बाइक में टक्कर, एक की मौत

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में हिमांशु पटेल की मौत हो गई है हिमांशु दुबगवा का रहने वाला है। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, बताया जा रहा है कि हिमांशु मऊगंज बाजार की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

तत्काल घायल हिमांशु को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज मऊगंज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद हिमांशु के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है उनका कहना है कि हिमांशु बाजार के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद ही एक्सीडेंट की खबर मिली, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |