जैन-बौद्ध धर्म के लोगों पर भी हिंदू मैरिज एक्ट लागू, HC बोला- फैमिली कोर्ट का आदेश गलत

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट की डिवीजन बैंच ने सोमवार को अपने विस्तृत आदेश में स्पष्ट किया कि संविधान और विधानमंडल ने हिंदू, बौद्ध,जैन और सिख धर्म को एक साथ मान्यता दी है. इसलिए हिंदू मैरिज एक्ट जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों पर भी लागू होता है. फैमिली कोर्ट को धार्मिक प्रथाओं की व्याख्या करने के बजाय कानूनी प्रावधानों का पालन करना था. फैमिली कोर्ट का इस मामले में दिया गया फैसला अवैध है.

इंदौर जिले की रहने वाली याचिकाकर्ता नितिन सेठी की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में तलाक का केस दायर किया था. फैमिली कोर्ट ने यह कहते हुए तलाक की अर्जी खारिज कर दी कि जैन समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित किया जा चुका है. जैन धर्म, हिंदू धर्म से अलग है और हिंदू मैरिज एक्ट जैन धर्म के अनुयायियों पर लागू नहीं होता. इसी आधार पर कोर्ट ने एक ही दिन में 28 ऐसे आवेदनों को अवैध करार दे दिया.

हाईकोर्ट की टिप्पणी

फैमिली कोर्ट के दिए हुए फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई. यहां दो जजों की बेंच ने सुनवाई के बाद स्पष्ट किया कि हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं तक सीमित नहीं है बल्कि जैन, बौद्ध और सिख समुदायों पर भी लागू होता है. फैमिली कोर्ट ने गलत आधार पर निर्णय दिया था.हाई कोर्ट ने कहा अगर फैमिली कोर्ट को कोई संदेह था तो उसे मामला हाई कोर्ट को भेजना चाहिए था. फैमिली कोर्ट ने दोनों धर्मों के बीच अंतर खोजने की कोशिश की और उसके द्वारा दिए गए तर्क वैध नहीं थे. कोर्ट के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि धार्मिक मान्यताओं की गलत व्याख्या कर कानून को बदला नहीं जा सकता. विवाह से जुड़े सभी कानूनी मामलों में स्पष्टता आएगी और धर्म के आधार पर भेदभाव रोका जा सकेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |